नोहलेश्वर महादेव, नोहटा जिला दमोह
दमोह जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर नोहटा ग्राम में नोहलेश्वर शिव मंदिर स्थित है।
मंदिर में प्रवेश द्वार, मंडप, अंतराल और शिखरयुक्त गर्भगृह हैं तथा मंदिर के गर्भगृह की योजना पंचरथ पर आधारित है। मंदिर के बाहरी ओर प्रतिमाओं की श्रृंखलाओं का अंकन किया गया है। इन प्रतिमाओं में शिव के विभिन्न स्वरूपों, नायिकाओं, गन्धों व देवियों का अंकन किया गया है। मंदिर गर्भगृह के प्रवेश द्वार के ललाटबिम्ब के मध्य में नटेश का अंकन किया गया है। मंदिर द्वारशाखा पर युगलों, कुर्म वाहिनी यमुना व मकर वाहिनी गंगा का अंकन विशेष है। मंदिर गर्भगृह में शिवलिंग स्थापित है। मंदिर शैलीगत रूप से सन 950-960 ईस्वी के दौरान निर्मित किया गया था।
आप भी आईए मध्यप्रदेश और यहां के पर्यटन का आनंद उठाईए।