धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी

"संस्कृति पर्यटन, धार्मिक न्यास, धर्मस्व विभाग म.प्र शासन"

विधायक 56 जबेरा , जिला- दमोह.

राज्यमंत्री मध्यप्रदेश
(स्वतंत्र प्रभार)

संस्कृति पर्यटन,धार्मिक न्यास,धर्मस्व विभाग म.प्र शासन
विधायक 56 जबेरा , जिला – दमोह

Follow:

About

धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी लगातार दूसरी बार जबेरा विधानसभा से विधायक और मध्य प्रदेश सरकार मे संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने।

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव मे त्रिकोणीय मुकाबले में उन्होंने 72249 वोट प्राप्त कर विजयश्री प्राप्त जी।

विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के अंतर्गत कुल 1636 विवाह संपन्न कराए

विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के अंतर्गत कुल 1636 विवाह संपन्न कराए जिसमे 3272 गरीब परिवार का कल्याण हुआ।

इन विवाह सम्मेलनों के लिए जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी ने अथक प्रयास से स्वीकृति प्राप्त की और आवेदनों की स्वीकृति हेतु अधिकारियों की बैठक का निरंतर आयोजन किया, जिसमें वैवाहिक कार्यक्रम की रुप रेखा की तैयारी के लिए स्वयं जबेरा विधायक ने जिम्मेदारी ली और कार्यक्रम स्थल पर दोपहर से लेकर देर रात रुक कर तैयारी करवाई जिसमें टैंट, खाना पेयजल जल, अतिथियों का स्वागत, खाना, वैवाहिक जोड़ो को आने जाने ठहरने की व्यवस्था व विवाह में सम्मिलित 20 हजार से अधिक लोगों की व्यवस्थाओं को लेकर निरंतर अपने निजि स्टाफ सहित बैठक कर योजना बनाकर जिम्मेदारी सौंपी और स्वयं भी लगे रहे।

तेंदूखेड़ा विवाह सम्मेलन में बरसात की आशंका के चलते विधायक जी ने टैंट वालों से वाटरप्रूफ टेंट लगाने के लिए निर्देश दिए। बरसात होने के बावजूद भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए बिना बाध्यता के विवाह कार्यक्रम के आयोजन पर लोगों के मन को संतुष्टि प्राप्त हुई, और विधायक की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में द्वितीय सबसे बड़ा विवाह सम्मेलन अगर हुआ है तो जबेरा विधानसभा में संपन्न हुआ है। 

मां शारदा को 1100 मीटर चुनरी यात्रा का आयोजन

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर, जबेरा से विधायक श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी के नेतृत्व में 30 मार्च 2023 को सुबह 11 बजे ग्राम माड़नखेड़ा में हजारों कार्यकर्ता के एंव हिन्दू सनातन धर्म के लोग एकत्रित हुए।

हनुमान मंदिर से विधि पूर्वक पूजन अर्चन कर डीजे बाजे और 1100 मीटर की चुनरी के साथ सभी को तिलक लगाकर दोपहर 12 बजे कड़ी धूप में पैदल चुनरी यात्रा का शुभारंभ किया।

इस चुनरी यात्रा में क्रमबद्ध तरीके से सभी धार्मिक लोगों ने चलना शुरू किया जिसमें भजनों के साथ महिलाओं सहित पुरुष, बच्चे एवं जनप्रतिनिधि निकले।

जबेरा में जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत

21 सितंबर 2023 को जबेरा पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा निर्णय लिया कि विकास कार्यों को निरंतर चलाया जाए, पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचा जाए, जनता तक योजनाओं को जानकारी पहुंचे और जन जन का आशीर्वाद सरकार को प्राप्त हेतु इसलिए जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन गया।

“आशीर्वाद यात्रा रथ के माध्यम से जबेरा विधानसभा के ग्राम राजघाट 21 सितंबर 2023 को पहुंची जहां माननीय जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी ने बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों एंव कार्यकताओं के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया। जन आशीर्वाद रथ यात्रा मे मुख्य अतिथि हरदीप सिंह डंग का जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। जबेरा विधानसभा के विभिन्न ग्रामों से होते हुए और यात्रा का पुष्पा बर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा राजघाट से निकली और खमरिया पहुंची जहां ग्राम और आप पास के ग्राम वासियों के द्वारा पुष्प मालाओं और डीजे बाजे के सहित जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी सहित मुख्य अतिथियों का स्वागत कर आशीर्वाद दिया।”

यात्रा ग्राम बिजौरा, अर्थखेड़ा, परासई, करौंदी तिग्गड़ा, पड़रिया, कोट खमरिया, माड़नखेड़ा, भाट खमरिया, कलेहरा से होते हुए जबेरा पहंची इन सभी ग्रामों में ग्राम वासियों का आपार स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। सभी ने पुनः एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया और नतीजा 2023 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पुनः प्रत्याशी बनाये गये धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी ने कांग्रेस की गढ़ कहीं जाने वाली सीट को 15000 से अधिक वोटों से जीत कर ऐतिहासिक जीत दर्ज़ कर सरकार बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान की।

जन आशीर्वाद यात्रा जबेरा में मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां लगभग 15 से 20 हजार क्षेत्रवासियों के समक्ष कहां की जन आशीर्वाद यात्रा में तय हुआ है कि जनता ने फिर एक बार भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं से प्रभावित होकर भाजपा को विजय बनाने के लिए उत्साहित हैं और भारतीय जनता पार्टी सरकार की नल जल योजना, निशुल्क खाद्यान्न वितरित, लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना, संबल कार्ड योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, गांव गांव सड़कों के निर्माण जैसी विभिन्न योजनाओं से प्रभावित होकर सरकार के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया है।