About Me

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी विधान सभा चुनाव 2023 में चुनकर लगातार दूसरी बार जबेरा विधानसभा से विधायक और मध्य प्रदेश सरकार मे संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने।

2018 में भारतीय जनता पार्टी से चुनाव जीत कर जबेरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने।

बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और लगातार संघ के दायित्व जैसे का निर्वाह किया।

शिक्षा – B. SC. (Maths) और PGDCA के बाद हिंदी से M.A. और B. Ed. किया।

My Biography

जबेरा विधानसभा सीट 56 मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, यह मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आती है। यह निर्वाचन क्षेत्र, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद 2008 में अस्तित्व में आया । परिसीमन से पहले, इस निर्वाचन क्षेत्र द्वारा कवर किया गया क्षेत्र 2008 में समाप्त किए गए पूर्ववर्ती नोहटा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा था।

राजनितिक सफर

पिता भाव सिंग लोधी की तीन संतानों मे श्रेष्ठ धर्मेन्द्र सिंह लोधी नोहटा के रहने वाले हैं। एक शिक्षक और समाजसेवी पिता के मार्ग दर्शन में शिक्षा और समाजसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाकर, कर्मठ पिता की कर्मठ संतान के रुप मे धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपना राजनैतिक सफर शुरू किया। राष्ट्रभावना को दिल में लिए अपने प्रारंभिक दिनों से ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जॉइन कर लिया था। 2015 से 2018 तक भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री का दायित्व उन्हें सौंपा गया जिसका उन्होंने भली भाती निर्बहन किया। जबेरा से भारतीय जनता पार्टी ने 2018 के चुनाव में युवाओं की पहली पसंद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र सिंह लोधी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। भारतीय जनता पार्टी ने धर्मेंद्र सिंह लोधी के साथ 2018 के चुनाव मे पहली बार जबेरा विधान सभा सीट पर जीत दर्ज की। धर्मेंद्र सिंह लोधी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आईएनसी के प्रताप सिंह लोधी को 3485 वोटों से हराया। धर्मेंद्र सिंह लोधी को 48901 वोट (कुल डाले गए वोट का 29%) प्राप्त हुए। धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी के कार्यों और ऊर्जा को देखकर भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2023 में भी पुनः विधान सभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया। जबेरा विधानसभा चुनाव मे त्रिकोणीय मुकाबले में उन्होंने 72249 वोट प्राप्त कर 15000 से अधिक वोटों से विजयश्री प्राप्त की और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पर्यटन, संस्कृती, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मध्यप्रदेश शासन में मंत्री का कार्यभार संभाला।

एक राष्ट्रीय स्वयं सेवक


विद्या अर्जन के काल से ही धर्मेंद्र सिंह लोधी जी एक राष्ट्रिय स्वयं सेवक के रूप मे देश सेवा मे जुट गए थे। उनकी 30 वर्ष से अधिक संघ आयु है। आरएसएस मे रहते हुए उन्होंने विभिन्न पदों जैसे विभाग मुख्य शिक्षक, शाखा कार्यवाहक, खंडकार्यवाहक, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख, पर कार्य किया।
उनकी कार्य शैली और ऊर्जा को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी मे उन्हें कई बड़े दयित्व दिए जिसका निर्वाहन धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने सफलता से किया जिसमे प्रमुख हैं प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य ,जिला महामंत्री दमोह आदि।

युवाओं की पहली पसंद


धर्मेन्द्र सिंह लोधी हमेशा युवाओं की पहली पसंद रहे। उनके शौक में मुख्यतः सुबह से योगा और प्राणायाम करना, बच्चों को हमेशा सामाजिक और सांस्कृतिक शिक्षा के ज्ञान का प्रसार और एक खिलाड़ी के रूप में युवाओं के ह्रदय में स्थान रखते हैं।

 

Facebook Followers
0 k
Twitter Followers
0 K
Instagram Followers
0 K

My story

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis.

2023 से अब तक
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

जबेरा विधायक और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन

2018-2023
जबेरा विधायक

जबेरा विधायक, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, और बालाघाट जिला प्रभारी ( संघठन) के रूप में कार्य किया।

2015-2018
जिला महामंत्री

भारतीय जनता पार्टी में जिला महामंत्री

2008-2015
RSS (संघ) के दायित्व
मुख्य शिक्षक, शाखा कार्यवाहक, खंडकार्यवाहक, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख, पर कार्य किया।

2008-2013
आरएसएस के प्रशिक्षण वर्गों में शिक्षक के रुप में कार्य किया
2008 प्रथम वर्ष शहडोल में शिक्षक रहे। 2009 प्रथम वर्ष सिवनी में शिक्षक रहे। 2010 द्वितीय वर्ष भोपाल में शिक्षक रहे। 2011 तृतीय वर्ष नागपुर में शिक्षक रहे। 2013 तृतीय वर्ष नागपुर में शिक्षक रहे।

1998-2007
आरएसएस मे प्रशिक्षण

प्राथमिक वर्ग 1998 (रीवा कॉलेज विद्यार्थी वर्ग)
प्रथम वर्ग 2001 (सतना)
द्वितीय वर्ष 2006 (बालाघाट)
तृतीय वर्ष 2007 (नागपुर)